फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Guides made by Skauts- Towers, bridges, towers and tents

स्काउट्स- गाइड्स ने बनाए  टॉवर, पुल, मीनार और टेंट 

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Guides made by Skauts- Towers, bridges, towers and tents
प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
 रंगारंग समापन में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय माध्यमिक और बेसिक की संयुक्त जिला स्तरीय स्काउट- गाइड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने विजेता टीमों को शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्काउट-गाइड द्वारा बनाए गए पुल, मीनार, टॉवर, झांकियों, रंगोली आदि का अवलोकन भी किया। अतिथियों के समक्ष प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। संयोजक डॉ. अमीर सिंह ने रैली की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। केशव चंद्र मिश्र, अनिल मालवीय और जिला गाइड कैप्टन बेसिक दपिंदर कौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह, पूर्व मुख्यायुक्त संतोष पांडेय, स्काउट कमिश्नर मो. इरफान, गाइड कमिश्नर आशा किरन यदुवंशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, पवन दीक्षित, राजकुमार तिवारी, केके सिंह, जिला स्काउट मास्टर बेसिक निकहत परवीन, सुशील कुमार, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. डीआर वर्मा, रमेश चंद्र, कन्हैया लाल, शिक्षक नेता राजेश शर्मा, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
इन टीमाें ने किया शील्ड पर कब्जा

स्काउट- गाइड की जिला स्तरीय रैली में माध्यमिक स्तर पर नगर माध्यमिक सीनियर स्काउट वर्ग में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज ने प्रथम, जनता इंटर कॉलेज ने द्वितीय, एबी रिच इंटर कॉलेज ने तृतीय, जूनियर वर्ग में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज ने प्रथम, तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट में आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा ने प्रथम, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा ने द्वितीय, गोकरन सिंह इंटर कॉलेज कलान ने तृतीय, जूनियर वर्ग में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा ने द्वितीय, पुवायां इंटर कॉलेज ने तृतीय, नगर माध्यमिक सीनियर गाइड में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने प्रथम, श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय, हर कुमार पाठक बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय, जूनियर वर्ग में हर कुमार पाठक कॉलेज ने प्रथम, आर्य महिला इंटर कॉलेज ने द्वितीय, क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल ने तृतीय, तहसील सीनियर गाइड में लाला बुलाकी दास महिला इंटर कॉलेज तिलहर ने प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिलहर ने द्वितीय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां ने तृतीय, जूनियर गाइड में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिलहर ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक नगर स्तर स्काउट वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगंज ने प्रथम, गाइड में गुरु नानक पाठशाला हाई स्कूल ने प्रथम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिलहर ने द्वितीय, ब्लॉक स्तर पर स्काउट वर्ग में खुटार ने प्रथम, भावलखेड़ा ने द्वितीय और तिलहर ने तृतीय, गाइड में भावलखेड़ा ने प्रथम, पुवायां ने द्वितीय और निगोही ने तृतीय स्थान हासिल कर शील्ड हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed