फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gttuli protest demonstration by tanker drivers

घटतौली के विरोध में टैंकर ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2015 11:26 PM IST
कांट
कांट Updated Thu, 16 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gttuli protest demonstration by tanker drivers
इंडियन वाटलिंग प्लांट जमौर में टैंकर ड्राइवरों ने बृहस्पतिवार को ट्रक खड़े करके धरना प्रदर्शन किया। डीएम को भेजे पत्र में घटतौली का करने आरोप लगाया है। धरना-प्रदर्शन से गुस्साए वाटलिंग प्लांट प्रशासन ने ट्रकों को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इंडियन वाटलिंग प्लांट जमौर टैंकर ड्राइवरों ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि वह एलपीजी गैस की आपूर्ति करते हैं। वह जहां से गैस लाते हैं वहां तौल करके और सीज लगी प्लांट से टैंकर मिलता है। वह जमौर स्थित इंडियन वाटलिंग प्लांट पर उतार देते हैं। मगर इंडियन वाटलिंग प्लांट के कर्मचारी कांटे में फेरबदल करके 50 से 100 किलो तक वजन कम कर देते है। इसका उन टैंकर ड्राइवरों को सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से देना पड़ता है। आरोप है कि प्लांट के मालिकान भाड़े से पैसा काटकर देते हैं। ड्राइवर घटतौली की शिकायत करते हैं तो प्लांट के लोग झगड़ा फसाद पर आमादा होकर गाली गलौज करके बंद करवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

इससे नाराज टैंकर ड्राइवरों ने प्लांट के सामने अपने वाहन खड़े करके प्लांट कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। टैंकर ड्राइवरों ने डीएम से वाटलिंग कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मनफूल, नंदू, सत्यपाल, चंदू, दीवान, हरी सिंह, श्यामवीर, अभिमन्यु, रामसुख, रमेश, मुशीर , श्यामू, धर्मेंद्र, गुरुमीत सिंह, भगत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉटलिंग प्लांट पूरी तरह से इंडियन ऑयल कंपनी के सीधे नियंत्रण में है। इस पर प्रशासनिक नियंत्रण इंडियन आयल के क्षेत्रीय प्रबंधक या ब्रिक्री अधिकारी स्तर से किया जाता है। इस पर हम लोगों का प्रत्यक्ष रूप से कोई नियंत्रण नहीं है। बावजूद इसके मामले की जानकारी होने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed