{"_id":"57bc655e4f1c1b9663d50940","slug":"gst-rebate-should-be-over-40-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख सालाना टर्नओवर को जीएसटी से मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख सालाना टर्नओवर को जीएसटी से मिले छूट
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
40 लाख सालाना टर्नओवर को जीएसटी से मिले छूट
केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पारित कराए गए जीएसटी बिल के वर्तमान स्वरूप को नवगठित राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने व्यापार विरोधी बताते हुए नकार दिया। उन्होंने 40 लाख रुपये तक सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय व्यापार संगठन का नाम बदलने और नए संगठन की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की मथुरा में हुई राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक और व्यापारी महाधिवेशन से लौटकर जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम मेें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खोखा-पटरी दुकानदारों और अन्य छोटे व्यापारियों ने भी संगठन में प्रतिनिधित्व मांगा। उनकी मांग का सम्मान करते हुए न केवल संगठन का नाम बदलकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन किया गया, व्यापारी हित के मुद्दों पर विभाग वार चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने का निर्णय किया गया।
उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुरूप जीएसटी की विसंगतियां दूर किए जाने की मांग को लेकर आगामी नवंबर में दिल्ली और दिसंबर में लखनऊ में प्रदर्शन करके केंद्र और राज्य सरकार को जगाया जाएगा। बाद में विभाग वार आंदोलन में सबसे पहले बिजली विभाग को निशाने पर लिया जाएगा क्योंकि दिन-रात में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती से जनता के सभी वर्ग बेहाल हैं। पत्रकार वार्ता में महामंत्री अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, टीनू मोंगा, मनीश गुप्ता, पुनीत रस्तोगी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।