{"_id":"5703d2b14f1c1b3d2ac81122","slug":"green-shahjahanpur-million-plant-will-be-built-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख पौधे रोपकर बनाया जाएगा ग्रीन शाहजहांपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख पौधे रोपकर बनाया जाएगा ग्रीन शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारकों के कार्य दिवस बढ़ाने को जिले की ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रजातियों के दस लाख पौधे रोपे जाएंगे। गन्ना किसान संस्थान के सभागार में मंगलवार को मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक हेक्टेयर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब बनवाने और 150 खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम आनंद ने जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन शाहजहांपुर का नारा देते हुए कहा कि इन सभी कामों में मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाना है और उनमें महिलाओं की संख्या अधिक से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने पौधरोपण के लिए 17 अप्रैल तक भूमि चयन करने, 24 अप्रैल तक गड्ढे तैयार कराने और पौधों की सुरक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देष दिए। डीएम ने कहा कि पौधरोपण की जांच के लिए तीन-तीन शिक्षकों की टीमें बनाई जाएंगी। उन्होंने चारागाह की छूटी हुई जमीनों की मेड़बंदी कराकर उसमें बहुवर्षीय चारा बीज डालने और गांवों में खेल मैदान के लिए छोड़ी गई जमीन को विकसित करने के लिए इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सबसे अच्छा काम करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के तीन गांवों के पंचायत सचिवों को को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पूर्व, डीएफओ नरेंद्र सिंह ने पौधरोपण की तैयारियों संबंधी कार्य योजना प्रस्तुत की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रमणि ने चारागाह और जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने खेल मैदानों की वर्तमान स्थिति तथा उनके सुधार की योजना पर प्रकाश डाला। मनरेगा उपायुक्त राजेश झा ने रोजगार गारंटी योजना और डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने लोहिया व इंदिरा आवासों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन