फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grandiosely extracted in Jalalabad Harinam sacred procession

धूमधाम से जलालाबाद में निकली हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा

Sat, 02 Jan 2016 08:40 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 02 Jan 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Grandiosely extracted in Jalalabad Harinam sacred procession
नए साल के शुभारंभ को वृंदावन से आए इस्कान मंदिर के महाराज षटभुज, स्वामी जगबंधुराम तथा स्वामी वासुदेव दामोदर की अगुआई में कस्बे में निकाली गई हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस यात्रा के बाद फर्रुखाबाद रोड स्थित बिहारी जी वाटिका में श्रीमद्भागवत गीता ज्ञानोपदेश के हुए आयोजन में उक्त संतों ने लोगों को सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा से शुरू हुई हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा परशुराम मंदिर समेत कस्बे के कई मंदिरों के अलावा विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। इस यात्रा में शामिल साधु संतों के अलावा अन्य श्रद्धालु ढोल मजीरे की धुन पर राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। दोपहर को यह यात्रा बिहारी वाटिका पहुंची, जहां वृंदावन से आए संतों ने लोगों को श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश देकर सत्य का मार्ग कभी न छोड़ने, धर्माचरित आचरण करने तथा अहंकार व बुराइयों से दूर रहने को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय, कल्लू गुप्ता, बबलू गुप्ता, राजीव, अखिलेश गुप्ता, गौरव प्रताप राघव समेत अन्य आयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed