फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Grameen Bank increased revenues associated with '

‘ग्रामीण बैंक से जुड़कर बढ़ाए अपनी आमदनी’

Tue, 19 May 2015 11:44 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Tue, 19 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के चेयरमैन केआर कनौजिया ने कहा कि बैंकों से किसानों एवं ग्राहकों के लिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे जुड़कर अपना खुद का कारोबार कर वह अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

कनौजिया गांव रमापुर उत्तरी में बैंक की नई शाखा के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये नई शाखा आसपास के गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। बोले: इस नवीन शाखा से किसानों के लिए फसली ऋण सहित अन्य प्रकार के लोन आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे। बैंक के निदेशक रवि मल्होत्रा ने कहा कि ग्रामीणों के लिए ये बैंक मील का पत्थर साबित होगी। इससे पूर्व चेयरमैन केआर कनौजिया ने फीता काटकर बैंक का शुभारंभ किया। अंत में शाखा प्रबंधक अभिषेक अवस्थी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रीजनल मैनेजर आरके मंडल, महेश मल्होत्रा,डा. सर्वेश गंगवार, राजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed