फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Govindganj flyover Bull on terror

गोविंदगंज फ्लाईओवर पर सांड का आतंक

Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Govindganj flyover Bull on terror
शहर के गोविंदगंज फ्लाईओवर पर एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। गुस्साए सांड़ ने कई बाइकर्स, राहगीर और साइकिल सवारों को चोटिल कर दिया। सांड़ के आतंक से घबराए लोग वाहन छोड़कर भाग गए। इस वजह से वहां करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सांड़ घूमता हुआ गोविंदगंज फ्लाईओवर के पर पहुंच गया। इसी दौरान किसी वाहन के करीब से गुजरने से उसे कुछ चोट लग गई। इससे गुस्साए सांड़ ने वाहन चालकों पर सींग से प्रहार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सांड़ ने तीन-चार बाइकर्स और साइकिल सवारों को निशाना बना डाला। सांड़ का यह रूप देखकर वहां पर हड़कंप मच गया। कई लोग वाहन छोड़कर भागने लगे। किसी की भी हिम्मत सांड़ को भगाने की नहीं हुई। इस दौरान जो लोग उधर से गुजरे सांड़ को गुस्से में देखकर अपना वाहन आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं कर सके। इससे फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक लोगों को परेशान करने के बाद सांड़ खुद ही शांत होकर चला गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed