फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goons loot teacher wife at gunpoint behind police post in Shahjahanpur

Shahjahanpur: चौकी के पीछे तमंचा दिखाकर शिक्षक की पत्नी से लूट, पुलिस दो दिन दबाए रही मामला

Sun, 10 Sep 2023 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 05:15 PM IST
सार

आवास विकास परिषद कॉलोनी निवासी शिक्षक और उनकी पत्नी से बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश सोने की चेन और पेंडिल लूटकर भाग गए थे। पीड़ित दंपती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय दो दिन मामला दबाए बैठी रही। 
 

विज्ञापन
goons loot teacher wife at gunpoint behind police post in Shahjahanpur
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जन्माष्टमी पर अजीजगंज चौकी के ठीक पीछे चौक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास परिषद कॉलोनी निवासी शिक्षक राजीव अग्रवाल व उनकी पत्नी नमिता अग्रवाल से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन और पेंडिल लूटकर भाग गए थे। पुलिस दो दिन तक तहरीर दबाए बैठी रही। रविवार को पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे तो मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


आठ सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर शिक्षक राजीव अग्रवाल, पत्नी नमिता अग्रवाल के साथ द्वारिकाधीश मठिया आश्रम से शोभायात्रा से लौट रहे थे। रात करीब दस बजे अजीजगंज मोहल्ले से नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। अजीजगंज चौकी के पीछे मुड़ते ही बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली के उलमा बोले: लोकसभा चुनाव में उसी को देंगे वोट, जो पास कराएगा ये बिल; जारी किया मुस्लिम एजेंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लुटेरे ने नमिता के गर्दन से तमंचा सटाते हुए गोली मार देने की धमकी दी। इतना सुनते ही दंपती घबरा गए। उन्होंने गोली नहीं चलाने की गुजारिश की। इसके बाद नमिता ने लुटेरे का तमंचा पकड़ लिया। इस पर बदमाश महिला के साथ मारपीट करने लगे। एक लुटेरे ने उनके गले में पड़ी 15 ग्राम सोने की चेन व पांच ग्राम का सोने का पेंडिल लूट लिया और भाग गए।

पीड़ित ने रात में ही दी थी पुलिस को सूचना 

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दंपती ने रात में ही चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दो बदमाश पीछा करते हुए नजर आए। पीड़ित ने तहरीर दी, तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन तक पुलिस तहरीर दबाए रही। रविवार को पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। तब पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि दंपती की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed