फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gold medal

पुवायां के उत्कर्ष ने मध्य प्रदेश में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
gold medal
उत्कर्ष को गोल्ड मेडल प्रदान करते मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई छगन पटेल और कुलपति नरेशचंद्र ? - फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां के उत्कर्ष शुक्ला को मध्य प्रदेश में राज्यपाल ने मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में गोल्ड मेडल प्रदान किया है। उनकी सफलता से परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है। पुवायां के गांव ककरौआ जप्ती निवासी उत्कर्ष के पिता अरविंद शुक्ला किसान और मां सुनीता शुक्ला गृहिणी हैं।
विज्ञापन

उत्कर्ष मध्य प्रदेश के जनपद सतना में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। उत्कर्ष शुक्ल ने बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 83 प्रतिशत और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में 90.95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

बुधवार को हुए दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने उत्कर्ष को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष शुक्ला के पिता, मां, प्रोफेसर डॉ. रघुवंश प्रसाद वाजपेयी, एसोसिएट प्रोफेसर सूर्यप्रकाश शुक्ल मौजूद रहे। उत्कर्ष ने बताया कि परिवार के संतोष शुक्ल, अनिल शुक्ल, अचलेश शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, आलोक शुक्ल, मां, पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद, कठिन परिश्रम से उनको गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed