{"_id":"98cdd39b34dd3622cb72d2c7f34328e0","slug":"gold-cup-hockey-tournament-preparations-complete-compared-to-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, मुकाबले आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी, मुकाबले आज से
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन 13 नवंबर को होगा।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष तनवीर खां ने टाउनहाल क्लब मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सुझाव दिए। इस मौके पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एवं कोच हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने खिलाड़ियों खेल की नवीन तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में देश की चुनिंदा 30 टीमें शामिल हो रही हैं। इन सभी टीमों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। समापन 20 नवंबर को होगा। टाउनहाल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा करेंगे। मंगलवार को मैदान में अंतिम वार घास की कटाई की गई। खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर लईक हसन खां, फैसल खां, राजू, जीशान, होशदार खां, रिजवान, गौरव, अनुभव, हारुन, शिवम, बिलाल, अरुण पाल, रफत खां, फरमान आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।