{"_id":"b86911f094184da85b6bbf6b86aa5ac1","slug":"god-came-down-in-the-flower-procession-of-valmiki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में बरसे फूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में बरसे फूल
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, और भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने वजीर गंज में झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, डॉॅ. अंबेडकर, संत रविदास, संत गाडगे, एकलव्य, शिव दरबार, श्रीराम दरबार आदि आकर्षक झांकियां शामिल की गईं।
शोभायात्रा वजीरगंज से आरंभ होकर केरूगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए शहीद उद्यान के समक्ष सभा के रूप मे तब्दील हो गई। यहां भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, सांसद कृष्णा राज, बसपा के जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, कांग्रेस नेता रजनीश गुप्ता, ऋषिपाल, संयोजक दौलत राम आदि ने विचार व्यक्त कर भगवान वाल्मीकि का गुणगान किया। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, रमेश, अनिल, राजेंद्र, सचिन, नवल किशोर समेत बड़ी संख्या में विशिष्टजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
कीर्तन करके वाल्मीकि को किया स्मरण
तिलहर। बाल्मीकि मंदिर हिंदू पट्टी व कुंवरगंज में बाल्मीकि समाज द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन कीर्तन के बाद हिंदू पट्टी से शोभायात्रा निकाली गई जो भक्सी, चौहटियां, जेरबरगद, कच्चा कटरा, रोडवेज, पंजाबी कालोनी, निजामगंज, बिरियागंज, बहादुरगंज होते हुए कुंवरगंज मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सुरेश प्रसादी, प्रेमपाल, राजे, हरि सिंह, महेश, सुरेश आजाद आदि मौजूद रहे।
खुटार में निकली बाल्मीकि शोभायात्रा
खुटार। भगवान बाल्मीकि जयंती पर मंगलवार को नगर के मोहल्ला कोट से देव प्रतिरूपों की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बाबा गुलरहानाथ मंदिर होते हुए थाने के पीछे बने स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान बाल्मीकि शोभायात्रा समिति के तमाम लोगों का सहयोग रहा।
भगवान वाल्मीकि को किया याद
जलालाबाद। कस्बे में बाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मां काली के अखाड़ा के कलाकारों द्वारा रास्ते में दी जा रही शानदार प्रस्तुति लोगों ने खूब सराही। इस दौरान मनोज बाल्मीकि, रामू बाल्मीकि, नरेश बाल्मीकि, अनुज, राजकुमार, गौरव बाल्मीकि, शिवम आदि का सहयोग रहा।
आकर्षण का केंद्र रहीं देव स्वरूपों की झांकियां
मीरानपुर कटरा। बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। ये मोहल्ला आतिशबाजान स्थित बाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार रोड से मोहल्ला कायस्थान, मुगलान से वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में रामपाल बाल्मीकि, धीरज बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, विनय बाल्मीकि, विकास बाल्मीकि, शिवम आदि मौजूद रहे।