फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Give her wishes come true, pudding Bantugi 'Jume audience on

‘मां मुरादें पूरी कर दे, हलवा बांटूगी’ पर झूमे दर्शक

Sun, 22 Mar 2015 11:21 PM IST
कांट।
कांट। Updated Sun, 22 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
"Give her wishes come true, pudding Bantugi 'Jume audience on
क्षेत्र के गांव भुड़िया में मां दुर्गा जागरण समिति की ओर से जगराता हुआ। इसमें गायक कलाकारों ने मां के भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान जागरण में प्रस्तुत की गईं झांकियाें ने दर्शकों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

गांव भुड़िया में आयोजित दुर्गा जागरण का शुभारंभ भगवान गणेश के पूजन से हुआ। इसके बाद बैशाली जागरण समिति के कलाकार अश्वनी कुमार ने जब ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ सुनाया तो श्रोता झूम उठे। बेबी सुरभि के ‘मैया मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूगी’ पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। जागरण के दौरान पेश की गईं राधा कृष्ण, भगवान शिव-पार्वती, गणेश जी, मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जागरण के आयोजन में दुर्गा जागरण समिति की अध्यक्ष डा. निर्मला गुप्ता, कांशीराम गुप्ता, रामदास गुप्ता, बादशाह कुशवाहा, महेंद्र गुप्ता, नरेश कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed