फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies after falling from two-storey roof due to monkey attack in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बंदरों के हमले से दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, मातम में बदलीं होली की खुशियां

Sun, 05 Mar 2023 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी छत पर थी, तभी उस पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। होली से पहले हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Girl dies after falling from two-storey roof due to monkey attack in Shahjahanpur
स्वाति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही में लकड़ी व्यापारी क्षत्रपाल की बेटी स्वार्ति (17) को शनिवार शाम को मकान की छत पर बंदरों ने दौड़ा लिया। वह दूसरी मंजिल से नीचे सीमेंटेड रोड पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सीएचसी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


निगोही क्षेत्र के गांव जठियुरा निवासी लकड़ी व्यापारी क्षत्रपाल ने बेटे और बेटियों की पढ़ाई को देखते हुए कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के पीछे मकान का निर्माण कराया है। उनकी बड़ी बेटी स्वार्ति हमजापुर स्थित सुभद्रा देवी महेश चंद्र कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ छात्रा थी। शनिवार शाम को वह छत पर किसी काम से गई थी। तभी अचानक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए स्वार्ति भागी तो वह दो मंजिला मकान की छत से नीचे सीमेंटेड रोड पर आ गिरी। 

विज्ञापन

नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम 

ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। शोर-शराबा सुनकर क्षत्रपाल भी बाहर की ओर भागे और स्वार्ति को लेकर सीएचसी पर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से मां विमला देवी, बहन आरती, निशा, भाई अरुण और वरुण काफी गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों से परेशान ग्रामीण, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

निगोही क्षेत्र के लोग बंदरों के कारण काफी ज्यादा परेशान हैं। बंदरों के झुंड के चलते लोग मकान की छत पर जाने से घबराते हैं। कपड़ों से लेकर कीमती सामान तक बंदर उठाकर ले जाते हैं। क्षेत्र के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गत वर्ष भी इसी मोहल्ले में बंदरों के हमला करने के कारण एक किशोरी की छत से गिरकर मौत हो गई थी।

तिलहर रेंज के डीसी पंत ने बताया कि बंदर को वन्य जीव सूची से हटा दिया गया। इसलिए उसे पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की नहीं है। बंदरों को पकड़ने का कार्य नगर पंचायत से होगा। नगर पंचायत के ईओ श्रीश मिश्रा ने कहा कि अभी तक बंदरों के आतंक की सूचना किसी ने नहीं दी है। अब मामला जानकारी में आया है। बंदरों को पकड़ने का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

बालक पर किया बंदरों ने हमला

रोजा थाना क्षेत्र की चर्च कॉलेनी निवासी आरुष का नौ वर्षीय पुत्र रवि सिंह पर छत पर बंदरों ने हमला कर दिया। घबराकर भागने के दौरन रवि छत से नीचे आ गिरा। जिससे उसके पैर में काफी चोट आई। वह छत पर लेटकर मोबाइल से गेम खेल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed