फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ggic get one caror rupees

जीजीआईसी निर्माण को मिला एक करोड़

Mon, 09 Mar 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 09 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
ggic get one caror rupees
 शहर के खस्ताहाल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के नवनिर्माण के लिए शासन ने 1146. 76 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। कॉलेज भवन लोक निर्माण विभाग बनाएगा।
विज्ञापन

शासन के अनु सचिव बीबी सिंह ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को जीजीआईसी भवन निर्माण का स्वीकृत आदेश भेज दिया है, जिसमें कहा गया है कि कॉलेज के नवनिर्माण के लिए प्रायोजना प्रस्ताव/आगणन 1085.85 लाख रुपये के सापेक्ष प्रायोजना रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग ने 1146.76 लाख का बजट अनुमोदित किया है। भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं मानक सुनिश्चित करने का दायित्व कार्यदायी संस्था और डीआईओएस को सौंपा गया है।
विज्ञापन


जल्द होगा शिलान्यास
सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पांडेय अंशू ने बताया कि कॉलेज भवन निर्माण के लिए उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से आग्रह किया था। नेताजी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही प्रस्ताव मंजूर करा दिया जाएगा। अंशू ने बताया कि शीघ्र ही नए भवन का शिलान्यास कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed