{"_id":"4ae85e24659dd0da36edb58f6df3c662","slug":"get-the-government-s-achievements-public-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार की उपलब्धियां जन सामान्य तक पहुंचाएं कार्यकर्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार की उपलब्धियां जन सामान्य तक पहुंचाएं कार्यकर्ता’
शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन-2017 की कामयाबी के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से जिले में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी बुद्घ सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन की मजबूती को कई टिप्स देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जन सामान्य तक पहुंचाने का अभियान चलाएं।
बैठक में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार सहित पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। इस मौकेक पर जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों को उनके पदों की अहमियत का अहसास कराते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पदाधिकारी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय हों।
उन्होंने कहा कि जन संपर्क के दौरान पदाधिकारी जनता के लोगों को सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं की तुलना में बेहतर तरीकेसे समझा सकेंगे। ऐसे में लोग भी पार्टी के प्रमुख और परिचित पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर उनकी बात गंभीरता से सुनेंगे। इस दौरान जन सामान्य के लोग पार्टी के क्रियाकलापों को लेकर कोई शिकवा भी करें, तो उसका प्रतिवाद करने के बजाय उनकी भावनाओं को संजीदगी से लें ताकि पार्टी केप्रति लोगों का विश्वास बढ़े।
विज्ञापन
राज्यमंत्री वर्मा ने जिला प्रभारी से सहमति जताते हुए कहा कि सेक्टर प्रभारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता जितने सक्रिय होंगे, मिशन-2017 की कामयाबी के आसार भी उसी के अनुरूप बढ़ेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने आश्वस्त किया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार और पदाधिकारियों से मिले सुझावों के अनुरूप ही बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। ब्रज बहादुर कश्यप के संचालन में हुई बैठक में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, राजेंद्र यादव, कपिल सिंह, विक्रांत चौधरी, महावीर यादव, इम्तियाज मंसूरी, श्यामजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।