फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Get boosted morale of staff

मिल कर्मियों का बढ़ाया हौसला

Mon, 14 Sep 2015 11:59 PM IST
रौसर कोठी।
रौसर कोठी। Updated Mon, 14 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Get boosted morale of staff
बिरला ग्रुप की रोजा शुगर वर्कस के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट पर सोमवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। इस बीच बसपा नेता और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने कई समर्थकों के साथ धरना स्थल पर जाकर हड़ताली कर्मचारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। मिल गेट पर धरने में योगेश्वर सिंह, संजय सिंह, जैनेंद्र सिंह, रामकुमार, हृदयेश सिंह, योगेश श्रीवास्तव, सुरजन लाल आदि शामिल रहे। धरना स्थल पर कर्मचारी नेता भगवान सिंह की अध्यक्षता और आनंद दीक्षित के संचालन में हुई सभा में बसपा नेता मानवेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि मिल को सुचारु रूप से चलाने में वह कर्मचारियों और किसानों की लड़ाई में साथ हैं।
विज्ञापन

बसपा नेता ने कहा कि वह पार्टी के शिष्टमंडल के साथ शीघ्र लखनऊ जाकर इस प्रकरण से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को अवगत कराएंगे। इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष मुजीब खां और इंटक नेता वीके त्रिवेदी ने भी हड़ताली कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल मिश्र ने किसानों के हित में मिल कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए बताया कि वह मंगलवार को मिल गेट पर जाकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ उच्चस्तरीय पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed