{"_id":"61955151afafaf33097efb66","slug":"gengrep-shahjahanpur-news-bly4664288166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी की हालत काफी खराब हो गई है। रक्तस्राव न रुकने पर पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के केजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
थाना अल्हागंज क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 14 वर्षीय किशोरी बिस्कुट लेने के लिए दुकान जा रही थी। झोलाछाप रामबाबू और उसके साथी अक्षय कुमार ने किशोरी को खींचकर दुकान के अंदर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी को ढूंढने निकली मां को वह रास्ते में रोती मिली। वह लहूलुहान थी। पुलिस ने किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां भी किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती रही।
पुलिस ने आरोपी झोलाछाप रामबाबू और उसके साथी अक्षय को बुधवार सुबह हुल्लापुर चौराहे से हरदोई की तरफ जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। डीएनए परीक्षण के लिए गाजियाबाद के फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मां ने कहा, आरोपी पूरी जिंदगी जेल में रहें
किशोरी की मां ने बताया कि बिस्कुट लेने के लिए बेटी को दुकान पर भेजा था। बेटी मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। दुष्कर्म के बाद बेटी की हालत बहुत खराब है। दोनों को पूरी जिंदगी जेल में रखा जाए।