{"_id":"59aab1f94f1c1b5b738b4d20","slug":"ganpati-bappa-morya-agle-baras-tu-jaldi-aa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया अब के बरस तू जल्दी आ....
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ganeshji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के तिराहा बाजार के पास मनाए जा रहे गणेशोत्सव का शोभायात्रा के साथ ही समापन हो गया। इसके अलावा गांव नाहिल में शनिवार को भगवान गणेश को शोभायात्रा निकालकर विदाई दी गई। यात्रा में भक्त काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।
पुवायां के तिराहा बाजार के पास गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ के बीच गणेश जी की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सजी हुई बग्घी पर आसीन कराया गया। ढोल-नगाड़े और रंग अबीर उड़ाते हुए भक्त प्रतिमा के साथ खुटार रोड स्थित गोमती नदी के लिए रवाना हुए। रास्ते में लोगों ने फूलों से भगवान गणपति की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में आयोजक मंडल सहित नगर के तमाम लोग शामिल रहे।
उधर, गांव नाहिल के सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर छह दिन तक पूजा अर्चना और कथा का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह ढोल नगाड़ों की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा और कई झांकियों के साथ खन्नौत नदी के बहेड़ा घाट को रवाना हुए। इस दौरान गांव में मटकी फोड़ने के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। काफी ऊंचाई पर बंधी मटकियों को गांव के युवाओं की टीम ने फोड़ कर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन
शोभायात्रा का गांव के अलावा रास्ते में पड़ने वाले गांवों में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद खन्नौत नदी में गणेश जी की जय-जय कार कर प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इसके बाद नदी तट पर भंडारे का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में राम कैलाश बाजपेयी, दिनेश त्रिपाठी, शांति प्रसाद त्रिपाठी, विनय शुक्ला, आनंद मिश्र, पवन मिश्र, राजीव मिश्रा आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।