फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganna kisan

पर्चियां जारी होने के साथ किसानों ने शुरू की गन्ने की कटाई-छिलाई

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ganna kisan
निगोही क्षेत्र के गांव डींग में गन्ने की कटाई करता किसान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में गिरगिचा स्थित डालमिया चीनी मिल नौ नवंबर से नया पेराई सत्र शुरू करने जा रही है। इसके लिए मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना समितियों को 1.72 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का मांग पत्र भेजने के साथ किसानों को पर्चियां जारी होने लगी हैं। जिन किसानों को डिजिटल गन्ना पर्चियां मिली हैं, उन्होंने त्योहार की तैयारियों के काम में कटौती कर गन्ना की कटाई और छिलाई शुरू कर दी है। भाई दूज के बाद क्रय केंद्रों समेत मिल गेट पर गन्ना की तौल शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

डालमिया मिल प्रबंधन ने क्षेत्रीय समितियों को सोमवार को 35 हजार क्विंटल गन्ना की मांग का इंडेंट जारी किया था। बाद में समितियों को 1.37 लाख क्विंटल गन्ना की और मांग भेजी गई। तभी से समितियों के सदस्य गन्ना किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर गन्ना पर्ची भेजी जाने लगीं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार यह मिल चार दिन देर से नौ नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने जा रही है, इसलिए क्षेत्र के किसान भी मिल चलने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार चार दिन की देरी मिल कारखाना के लिए कोई ज्यादा मायने नहीं रखती, क्योंकि जनपद की पांचों चीनी मिलों में सबसे अधिक पेराई क्षमता वाली यही मिल है। रोजाना 9000 टन गन्ना पेरने में सक्षम डालमिया मिल समितियों के माध्यम से 65000 किसानों का गन्ना खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही। सप्लाई टिकट (पर्चियां) मिलने से क्षेत्र के गन्ना किसान काफी खुश हैं। रबी फसलों की बुआई के लिए उन्हें खाद, बीज आदि खरीदने में राहत मिलने की उम्मीद जागी है। गांव डींग निवासी किसान फकीरे लाल का कहना है कि उनकी 22 बीघा धान की फसल नष्ट होने के बाद रबी फसल की बुआई को 25 क्विंटल गन्ना सस्ते भाव पर कोल्हुओं को बेचा है, लेकिन बीते दिन मिल से पर्ची मिलने से अच्छा रेट मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्र की सहकारी गन्ना विकास समितियों को एक लाख 72 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया जा चुका है। नौ नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की मिल कारखाना में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इस वर्ष मिल की दैनिक गन्ना पेराई क्षमता बढ़कर 90 हजार क्विंटल हो गई है। इसलिए समितियों के सभी सदस्य किसानों से गन्ना लिया जाएगा।
-आशीष त्रिपाठी, गन्ना महाप्रबंधक, डालमिया चीनी मिल, (निगोही)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed