{"_id":"61882027732994138d448bf5","slug":"ganna-khareed-shahjahanpur-news-bly4653846164","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही और रोजा मिल के क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गन्ना की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही और रोजा मिल के क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गन्ना की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पेराई सत्र 2021-22 के लिए डालमिया ग्रुप की गिरगिचा (निगोही) चीनी मिल मंगलवार से और बिरला ग्रुप की रौजा चीनी मिल बुधवार से गन्ना पेराई शुरू करेगी। इसके लिए निगोही मिल प्रबंधन 1.37 लाख क्विंटल और रौजा मिल 48200 क्विंटल गन्ना का इंडेंट (मांग पत्र) संबंधित सहकारी समितियों को भेज चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार निगोही मिल के सभी 52 और रौजा मिल के 46 क्रय केंद्रों पर सोमवार से गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी, लेकिन मिल गेट पर तौल बंद रहेगी।
गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मिलें चलने की तिथि से एक दिन पहले वहां के केन यार्ड में गन्ना पहुंच जाना चाहिए। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए दोनों मिलों को आवंटित सभी क्रय केंद्र व्यवस्थित कर वहां एक दिन पहले से गन्ना की खरीद शुरू कराने का निर्णय किया है। तौल केवल उन्हीं किसानों के गन्ना की होगी, जो वहां के लिपिक को अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस से प्राप्त डिजिटल पर्ची दिखाएंगे।
खरीद की व्यवस्था इस तरह की गई है कि यदि कोई किसान सुबह गन्ना की ट्रॉली लेकर केंद्र पर जाता है तो शाम तक उसकी घर वापसी हो सके और उसे सेंटर पर रात बितानी नहीं पड़े। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि दोनों मिल प्रबंधनों के स्तर से अपने-अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर किसानों की पेयजल सुविधा के लिए वहां इंडिया मार्क हैंड पंप लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही जानवरों को पानी पिलाने के लिए नांदों की व्यवस्था कराई गई है। यही नहीं, क्रय केंद्रों के पास सभी संबंधित अधिकारियों के पद नाम सहित उनके सीयूजी मोबाइल नंबर लिखवाए गए हैं, ताकि गन्ना तौल में कोई समस्या होने पर किसान अपनी शिकायत कर सकें। उन्होंने बताया कि बाद में सेंटरों पर गन्ना आपूर्ति बढ़ने पर दोनों मिलों के गेट पर भी गन्ना की तौल शुरू करा दी जाएगी।