{"_id":"617eeb4f98d4eb24b778c13a","slug":"ganna-khareed-shahjahanpur-news-bly46480771","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की चीनी मिलों को 425.20 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की चीनी मिलों को 425.20 लाख क्विंटल गन्ना खरीद का मिला लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शासन ने पेराई सत्र 2021-22 में जनपद की चीनी मिलों को 425.20 लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य दिया है। इसी के साथ अपर मुख्य सचिव (चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग) संजय आर भूसरेड्डी ने जनपद की चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्र सुरक्षित करने के लिए सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। चीनी मिलें अपने क्षेत्रों में कुल 179 क्रय केंद्र खोलेंगी, जिनमें पड़ोसी जनपदों की तीन मिलों के 20 क्रय केंद्र भी शामिल हैं।
जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि रोजा चीनी मिल को 46, निगोही मिल को 52, तिलहर मिल को 24, मकसूदापुर मिल को 35 और पुवायां चीनी मिल को दो क्रय केंद्र आवंटित किए हैं। इसके अतिरिक्त लखीमपुर खीरी की अजबापुर चीनी मिल पांच, हरदोई की लोनी मिल दस, रूपापुर चीनी मिल दो और फरीदपुर (बरेली) चीनी मिल तीन क्रय केंद्रों पर संबंधित गन्ना विकास समितियों के माध्यम से समिति के सदस्य किसानों से गन्ना खरीद करेगी। इस प्रकार जनपद के 1.80 लाख किसानों से सभी नौ चीनी मिलें गन्ना खरीद करेंगी।
उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर तौल लिपिकों की तैनाती ईआरपी के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। मिल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देेश दिए हैं कि सभी मिलें 15 दिन के अंदर आवंटित क्रय केंद्रों की स्थापना कर गन्ना खरीद के लिए क्षेत्रीय सहकारी गन्ना विकास समितियों से अनुबंध करें। डीएम के माध्यम से जिन तौल लिपिकों का लाइसेंस जारी किया गया है, केवल वही लिपिक तौल करेंगे और कोई भी लिपिक 15 दिन से अधिक एक क्रय केंद्र पर तौल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
डीसीओ के अनुसार मिल अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर पेयजल के लिए नलकूप, पशुओं के पानी पीने को नांद, गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के सभी अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर, जिला गन्ना अधिकारी एवं सहायक चीनी आयुक्त से प्रमाणित निरीक्षण पुस्तिका व मानक बांट अनिवार्य रूप से रखवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक तौल लिपिक चीनी मिल अध्यासी से जारी फोटो युक्त पहचान पत्र अपने साथ रखेगा। मिल गेट पर तौल 24 घंटे होगी जबकि क्रय केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी।