{"_id":"027e2e2ddb66f5c69e7154d0ff8ff801","slug":"gangasra-derived-from-the-temple-chanting-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगसरा गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगसरा गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा
पुवायां।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव गंगसरा के गुरुद्वारे से कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में आए संतों ने कहा कि महापुरुष दूसरों का भला करने के लिए ही शरीर धारण करते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी ने लोगों को सच्चा मार्ग दिखाया।
गांव गंगसरा गुरुद्वारे से निकाली गई यात्रा का गांव के अलावा सिरयाली फार्म, कुंडा फार्म, नत्थापुर, गुटैया गुरुद्वारा सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। तमाम लोगों ने गुरु जी के दीवान पर मत्था टेककर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान बंथरा से आई गतका पार्टी ने अपने करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक शकुंतला देवी, बसपा के पुवायां विधानसभा से प्रत्याशी गुरवचन लाल ने भी गुरु जी के दीवान पर मत्था टेका।
कीर्तन यात्रा के आयोजन में गुरूद्वारे के हेड ग्रंथी गुरमेज सिंह, गुरूद्वारा के प्रधान छोटा सिंह, महंगा सिंह, सर्वजीत सिंह, दलवीर सिंह, गुरचरन सिंह, कश्मीर सिंह, संदीप सिंह, अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गंगसरा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।