फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga surges again due to rain; Shamsabad Highway begins to submerge.

Shahjahanpur News: बारिश से गंगा में फिर बढ़ा उफान, डूबने लगा शमसाबाद हाईवे

Thu, 20 Aug 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ganga surges again due to rain; Shamsabad Highway begins to submerge.
चौरा गांव के पास हाइवे पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। लगातार हो रही बारिश से गंगा में बुधवार सुबह से फिर जलस्तर बढ़ने लगा। इस वजह से जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर फिर पानी आने लगा। गंगा की बाढ़ से पहले से घिरे तटीय गांवों के आसपास पानी बढ़ने से ग्रामीण जनजीवन मुश्किल में आ गया है। इस बीच, बिजनौर के खो बैराज से रामगंगा में 74322 क्यूसेक पानी की निकासी कर दिए जाने से बृहस्पतिवार को सुबह तक रामगंगा के तटीय गांवों के भी बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर सोमवार को गंगा खतरे के निशान से करीब 55 सेमी नीचे 143.10 मीटरगेज पर बह रही थी। इसके बावजूद दो दिन के अंतराल में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर बुधवार को सुबह 143.30 मीटर गेज हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, गंगा अभी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे है। गंगा में उफान बढ़ने से चौरा गांव के पास शमसाबाद स्टेट हाईवे के करीब 60 मीटर हिस्से में पानी फिर से बहने लगा है। इसके बावजूद हाईवे पर आवागमन जारी है। गंगा के किनारे बसे पैलानी उत्तरी, नगला बसोला, इस्लामनगर, आजादनगर, मस्जिदनगला आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर पहले से भरा पानी अब आबादी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के खेतों में फसलें पहले से डूबी हैं और पशुपालक चारे के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि रामगंगा में उफान बढ़ने से वह दोनों तरफ से बाढ़ से घिर जाएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि रामगंगा के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क किया है। साथ ही सभी प्रशासनिक तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed