फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga Dussehra Devotees Played virtue dip

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य को डुबकी

Fri, 29 May 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 29 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra Devotees Played virtue dip
गंगा दशहरा पर शहर समेत जिले की पवित्र नदियों में स्नान करने को श्रद्धालु बृहस्पतिवार सुबह से घाटों पर उमड़ने लगे। जलालाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का मेला लगा। शहर में खन्नौत नदी के बिसरात घाट पर स्नानार्थी उमड़ने से हनुमत धाम में भी खासी चहल-पहल रही। इस बीच, विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों ने राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

स्नान पर्व पर लोग गर्रा घाट पर भी पहुंचे, लेकिन नदी में कम जल होने और घाट पर गंदगी देख वहां स्नान करना ठीक नहीं समझा। ऐसे में लोगों ने गर्रा घाट के मंदिर परिसर में लगे हैंडपंप से स्नान किया और फिर गर्रा के जल से प्रक्षालन कर पर्व स्नान की औपचारिकता निभाई। यही कारण रहा कि स्नान के लिए खन्नौत नदी के बिसरात घाट पर अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच, शहर में विभिन्न स्थानों पर शरबत के स्टाल लगे। संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से मिशन चौराहे के पास छाया कुआं पर स्टाल लगाकर संस्थान के संस्थापक रामलड़ैते कनौजिया और बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। शर्बत वितरण में मुकेश वर्मा, अजय कनौजिया, सचिन सिंह, बबलू गुप्ता, हरविंद सिंह, आशाराम कनौजिया, राम भजन लाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला लाला तेली बजरिया में मालगोदाम रोड के प्राचीन बड़ा शिव मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक शर्बत वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पं. सुरेश चंद्र मिश्र और राम रक्षपाल ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर यह काम आरंभ कराया। इस कार्य में ओम शिव अवस्थी, तारा शुक्ला, सूर्य प्रकाश चावला, अजीत मिश्रा, ओमपाल सिंह, प्रेमवती मिश्रा, नेहा मिश्रा, पं. श्याम कुमार पाराशरी, दीपक कपूर, राम औतार सक्सेना आदि ने हाथ बटाया।



रौसर के देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
रौसर कोठी। गंगा दशहरा पर यहां स्थित प्राचीन मठ वाली देवी मंदिर में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से जुटने लगी। घर से स्नान करके आए लोगों ने मंदिर में माथा टेककर देवीजी से मनौतियां मांगी। बाद में वहीं पर लगाए गए स्टाल पर शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया। शर्बत वितरण में श्याम बाबू दीक्षित, भगतराम पाल, शिवकरन पांडेय, सर्वेश मिश्रा, हिमांशु, अजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ अब्बू पंडित, धनवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed