फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganga dushehra

दशहरा पर ढाईघाट में भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 16 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganga dushehra
दशहरा पर ढाईघाट में भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी 
ढाईघाट का प्रसिद्ध गंगा दशहरा मेला मंगलवार और बुधवार दो दिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दोनाें दिन गंगा दशहरा पर्व मनाते हुए गंगा मइया में डुबकी लगाकर गंगा पुरोहितों को दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दशहरा पर्व पर गांव भरतपुर में लगने वाला पशु मेला भी रस्म अदायगी भर रह गया है।
विज्ञापन

ढाईघाट के दशहरा मेले में जिले के अलावा फर्रूखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बदायूं के हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगातट पर पहुंचे। इस बार दशहरा का पर्व मंगलवार और बुधवार दो दिन मनाये जाने से हजारों श्रद्धालुओं ने मंगलवार की रात गंगातट पर ही प्रवास कर बुधवार को भी प्रात: गंगा मइया में डुबकी लगाकर दोनो दिन पर्व स्नान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर गंगा पुरोहितों को दान कर पुण्य कमाया। गंगा स्नान के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेले का आनंद लिया और जरूरत के सामान की खरीददारी की। खास बात यह है कि इस दोे दिनी दशहरा मेले में प्रशासन और जिला पंचायत प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। 
विज्ञापन


दशहरा पर हुआ भंडारा 
मीरानपुर कटरा। नगर स्थित बाबा गरीब की मढ़ी पर हुए भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दशहरा के अवसर पर आयोजित भंडारे में नगर की महिलाओं, बच्चों समेत क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। भंडारा में विनोद गुप्ता, राजेश खन्ना, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अनूप अग्रवाल, आशीष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed