फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganesha procession heralded the town Ramlila

श्रीगणेश शोभायात्रा से नगर रामलीला का श्रीगणेश

Sat, 10 Oct 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 10 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ganesha procession heralded the town Ramlila
श्रीगणेश शोभायात्रा, हवन पूजन और मूर्ति स्थापना के साथ नगर रामलीला शुभारंभ हो गया। इसी के साथ खिरनीबाग रामलीला के नाम से होने वाली रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्रीगणेश शोभायात्रा परंपरागत ढंग से गांधीगंज (केरूगंज) से शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने मेला समिति के पदाधिकारी कैलाश नारायण अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, राज कुमार अग्रवाल, सुरेश सिंघल, नरेंद्र मिश्रा गुरु, राममोहन वर्मा, हितेश अग्रवाल, ऋषि कपूर आदि के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का रथ खींचकर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा चौक, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी, विष्णु-लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां काली, कृष्ण-अर्जुन, देवकी-वसुदेव, दशरथ, कैकेई, राम वनवास समेत करीब एक दर्जन सजीव झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। लिल्ली घोड़ी ने भी पुरानी यादें ताजा कीं। बैंडबाजों और डीजे की धुन पर थिरकते युवा खुशियां मना रहे थे। गुदड़ी बाजार में परंपराग ढंग से हरिमोहन टंडन के प्रतिष्ठान पर चौकी पूजन हुआ। शोभायात्रा रात नौ बजे के करीब खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंची, जहां पुरोहित नरदेव मिश्र ने मुख्य यजमान मेला संरक्षक विधायक श्री खन्ना एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से विधि पूर्वक हवन-पूजनकर श्रीे गणेश महाराज की प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा की व्यवस्था में विनोद अग्रवाल, मनोज खन्ना, नीरज वाजपेयी, दयाशंकर शर्मा, अनूप गुप्ता, अनुज गुप्ता, वेद प्रकाश मौर्या, दिवाकर मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सेठ, सुधीर गुप्ता, अरुण खंडेेेेलवाल, अनिल वाजपेयी वाण, सुचित सेठ, अजय शर्मा, जेडी सक्सेना, अतुल कपूर, आनंद मिश्रा, विजय तुली, राजीव कपूर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसीएफ में रामलीला और मेला कल से
शाहजहांपुर। ओसीएफ की प्रख्यात श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी 12 अक्तूबर से आरंभ हो रही है। तैयारियों के संबंध में ओसीएफ के अस्थाई कार्यभार अधिकारी एवं मुख्य संरक्षक के सत्यनारायणा ने मेला एवं प्रदर्शनी की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ओसीएफ क्लब में मीडिया से रूबरू होते हुए के सत्यनारायणा ने बताया कि श्रीरामलीला का शुभारंभ 12 अक्तूबर की शाम रामलीला मैदान में मुख्य द्वार पर शिलापट का अनावरण कर एवं श्री गणेश स्थापना से होगा, 23 अक्तूबर को रावण वध, 24 को श्रीराम राज्याभिषेक तथा 31 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा होगा। मेला प्रदर्शनी में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे तथा वाच टावर लगाए जाएंगे। झूले और अन्य खेल-तमाशों के लिए सेफ्टी मानक संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मेडिकल कैंप और फायरब्रिगेड के कैंप भी लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता परखने के लिए सेफ्टी एवं हाइजनिक कमेटी भी गठित की गई है। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ, सीएमओ डॉ. एके बर्मन, कर्नल डीबीएस कुशवाहा, जेसीएफ ए संजय कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक एसएस डोइफोडे, राम मोहन अग्निहोत्री, अनुज शेखर, वीपीएस गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed