फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganesh chaturthi

घरों और पंडालों में विराजे विघ्न विनाशक, पूजा-अर्चना की गई

Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi
शाहजहांपुर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गणेशोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है। शहर के सदर बाजार में खिरनीबाग धर्मशाला में पंडाल सजाया गया। श्रद्धालु जुलूस के रूप में भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर पंडाल में पहुंचे। जहां पर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। अगले 10 दिनों तक यहां पर गणेशोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही चौक क्षेत्र तथा अन्य इलाकों में लोगों द्वारा अपने घरों में भी शुभ मुहूर्त पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से सदर बाजार क्षेत्र में डॉ. जयनारायण वाली गली से जुलूस निकाला गया। जो कि विभन्न मार्गों से होकर खिरनीबाग धर्मशाला पहुंचा। जूलस में शामिल श्रद्धालु ढोल और डीजे की धुन पर नाचते हुए धर्मशाला में बने पंडाल तक पहुंचे। जहां पर भगवान गणेश की प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित किया। इस मौके पर अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, नीजर वाजपेयी, हर्षित गुप्ता, अदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में मठिया के महाराजा की की स्थापना वैदिक मंत्रोचार के बीच शर्मा जी के डेरे में हुई। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सार्वजनिक रूप से स्थापना करने के बजाए आयोजन समिति के संयोजक मनोज शर्मा के निवास स्थान पर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। आयोजन समिति से जुड़े सूचित सेठ ने बताया कि को भी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बप्पा के दर्शन कर सकते हैं। प्रात: 9:00 व शाम 8:30 बजे नियमित आरती होगी। इस मौके पर आयुष शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, शैलेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, अंकुर कटियार, सुधीर गुप्ता, सुमित जेटली, अरुण रस्तोगी, अमित व्यास, डॉ. रवि मोहन, डॉ. संगीता मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज वर्मा के निवास पर गणेशजी की स्थापना हुई। अगले 11 दिन तक विधिवत पूजन होगा। 21 सितंबर को को विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर संजय वर्मा, प्रकाश मोरे, बिसराम चौहान, अनिल माने, अखिल टंडन, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed