फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From 5.78 million to become the city streets 74

5.78 करोड़ से बनेंगी शहर की 74 सड़कें

Sat, 19 Sep 2015 08:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
From 5.78 million to become the city streets 74
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किए गए। इसमें करीब 5.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने से वाली 74 सड़कें एवं अन्य कार्य शामिल किए गए हैं। वार्ड मेंबरों की ओर से बैठक के दौरान दिए जाने वाले दो प्रस्तावों पर भी बोर्ड ने मुहर लगा दी है। बैठक के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसंतलाल खन्ना का निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका चेयरमैन तनवीर खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। इसमें बताया गया कि शहर के वार्डों में 74 इंटरलॉकिंग सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्याें को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही 23 अतिरिक्त व्यय वाली सड़कों की धनराशि को भी स्वीकृति दी गई। बाद में कार्यालय के लेखा कार्यों को करने के लिए खर्च होने वाली धनराशि, साफ-सफाई करने के लिए 100 संविदा सफाईकर्मियों और कंप्यूटर के रखरखाव पर खर्च होने वाली धनराशि का खर्च ब्योरा भी स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

इसमें चेयरमैन खां ने कहा कि पालिका कार्यालय का सौंदर्यीकरण जल्द किया जाएगा और शहर में उच्च तकनीक का स्लॉटर हाउस बनाया जाएगा, जिससे पशुओं के अपशिष्टों का वैज्ञानिक तकनीक से निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत नगर में सीवर, पार्कों का सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वार्ड मेंबर प्रशांत सक्सेना और नवनीत नेे सुभाष नगर तिराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की, जिसका प्रस्ताव भी चेयरमैन ने पास करने पर सहमति दी। इसी दौरान वार्ड मेंबर आसिफ सलीम उर्फ मुन्ना, दुर्गेश गुप्ता, राशिद खां, विनय कुमार आदि ने टाउनहाल के पास वाले ओवरब्रिज के पास वीर अब्दुल हमीद के नाम का स्वागत द्वार बनवाने की मांग की, जिसे भी बोर्ड ने स्वीकृति दे दी।
बोर्ड बैठक के दौरान ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, एई राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई वीजे यादव, लेखाकार गिरीश सिंह, कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी सहित वार्ड मेंबर नीलम, ज्योति गुप्ता, मोहसिन अली, अनिल कुमार, शीला मौर्या, नूर फात्मा, नरेशचंद्र मौर्य, फूलश्री, मुजीब-उर-रहमान, रामखिलावन मिश्रा, मंजू मिश्रा, अतुल दीक्षित, मीरा गुप्ता, माधुरी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।



11 मंदिरों में हाईमास्ट लगाने की मांग
भाजपा के वार्ड मेंबर मंजू मिश्रा ने चेयरमैन तनवीर खां को शहर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, सिंह भवानी मंदिर, बाबा वनखंडीनाथ, शेरों वाला मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, रामबाग मंदिर, नीरू माता और साईं मंदिर में हाईमास्ट लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया। मंजू मिश्रा के पति मुताबिक उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed