{"_id":"d479eb37a983752056274e9d253f2370","slug":"freeze-was-staged-socializing-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जमाना’ का मंचन कर दिया सामाजिकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जमाना’ का मंचन कर दिया सामाजिकता का संदेश
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्डिनेंस ड्रामेटिक क्लब समिति ने ‘जमाना’ नाटक का मंचन कर तालियां बटोरी। उत्सव सामुदायिक भवन में खेले गए नाटक में दिखाया गया कि किस तरह ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखकर गरीबी से जूझ रहा एक दंपति अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।
विज्ञापन
कलाकारों ने दिखाया कि भोलाराम और पार्वती का चित्रकार बेटा सुंदर अपने पिता के कर्ज, बेरोजगारी से जूझता हुआ जवान बहन के विवाह के लिए काफी परेशान रहता है। दूसरी ओर सेठ राधारमण की बेटी मालती चित्रकार से प्रेम करने लगती है, ये बात सेठ को अच्छी नहीं लगती, इसलिए वह चित्रकार की मां पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पुलािस के हवाले कर देता है। भोलाराम की दुर्घटना में आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके बावजूद उनका ईश्वर के प्रति विश्वास कम नहीं होता। बाद में सेठ को अपनी बेटी का विवाह चित्रकार से करना ही पड़ता है।
विज्ञापन
रमेश मेहता कृत नाटक के मंचन में निर्देशक पैट्रिक दास के अलावा अदिति, श्रीकांत वर्मा, प्रियंका लौंगिया, लक्ष्मण मिश्र, संदीप आर्य, देवेंद्र पाल, रेखा देवी, सुभाष श्रीवास्तव, अरशद आजाद, कल्याण राम, आशीष कुमार तथा अन्य व्यवस्थाओं में राहुल यादव, गोविंद, सुनील, सोहम, अवधेश वर्मा, संजय सक्सेना, शालू आदि का योगदान रहा। इससे पूर्व गंगा निर्मलीकरण पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फैक्ट्री के संयुक्त महाप्रबंधक एम भावन दास और एके प्रसाद, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक अनूप धवन, सत्य नारायण जुगनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन