फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   freedom fighter shyam bihar cremation done

स्वतंत्रता सेनानी श्याम बिहारी लाल पंचतत्व में विलीन

Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
freedom fighter shyam bihar cremation done
सेनानी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्यामबिहारी लाल मिश्रा का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिलाधिकारी पुष्पा सिंह, विधायक शकुंतला देवी ने गांव बनिगवां पहुंचकर सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इसके अलावा उनके घरवालों को डीएम की ओर से देर शाम शाल और पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि श्यामबिहारी लाल मिश्रा का बुधवार को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। दूर के रिश्तेदारों के नहीं आ पाने के कारण अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को करने का निर्णय लिया गया था। डीएम पुष्पा सिंह, एसडीएम रामशंकर, तहसीलदार सुशीलचंद्र गुप्ता सहित तमाम अधिकारियों ने गांव पहुंचकर देश की आजादी में योगदान देने वाले सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गारद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सलामी दी। इसके बाद शव को श्मशान स्थल ले जाया गया, जहां नाती ओमकार बाजपेयी ने राजकीय सम्मान के बीच नाना श्यामबिहारी लाल मिश्रा को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर बसपा विधानसभा प्रत्याशी गुरवचन लाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, उपेंद्र पाल सिंह, हृदयेश पांडे, भाजपा नेता क्षमा वर्मा सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दुखी परिवार को सांत्वना दी। गांव के अलावा जिले भर से और पीलीभीत आदि से आए लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, श्यामबिहारी लाल का नाम रहेगा’ के नारे लगाते हुए सेनानी की अंतिम यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed