{"_id":"5ace16fa4f1c1b1d3d8b4888","slug":"free-tests-from-modern-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक मशीनों से लिवर, किडनी की जांच होगी फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक मशीनों से लिवर, किडनी की जांच होगी फ्री
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों को अब लिवर और किडनी की जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। शासन ने जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में लिवर, किडनी की जांच के लिए आधुनिक मशीनें लगा दी हैं। इससे मरीजों की निशुल्क जांच हो सकेगी है। सीटी स्कैन मशीन के बाद अब पैथोलॉजी को अत्याधुनिक मशीनें मिलने से लोगों को लाभ होगा।
जिला अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए हर रोज लगभग 130 से 150 मरीज आते हैं और इनमें विभिन्न प्रकार की आठ सौ से लेकर एक हजार तक जांचे होती हैं। पिछले वर्ष डेंगू बुखार की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी और तमाम लोगों को डेंगू आदि की जांच के लिए गैर जिले भी भागना पड़ा था। इसके अलावा किडनी, लिवर से परेशान लोगों के लिए तो और भी दिक्कते थीं। उन्हें प्राइवेट तौर पर अधिक रुपये खर्च करके जांचें करानी होती थी और जब तक जांच रिपोर्ट मिलने पर उन्हें बीमारी के बारे में जानकारी होती थी, तब तक बीमारी और भी गहरी हो जाती थी लेकिन अब यह सारी सुविधाएं जिला अस्पताल में स्थित पैथोलॉजी में मिलने लगीं हैं। यहां लगाई गईं मशीनों के जरिये अगले दिन संबंधित जांच की रिपोर्ट मिल जाती है।
-------
ब्लड के सीरम से होती है जांच
ब्लड निकालने के बाद उसके सीरम को निकालकर बायो कैमिस्ट्री फुली आटो एनालाइजर, बायो कैमिस्ट्री सेमी आटोएनालाइजर मशीन में रखा जाता है। इससे किडनी और लिवर संबंधी बीमारी की रिपोर्ट स्पष्ट तौर पर आ जाती है।
विज्ञापन
-------
तीन माह के शुगर का एब्रैज का भी पता लगेगा
पैथोलॉजी में स्थापित मशीनों में एचबी-ए-वन सी एनालाइजर के जरिये तीन माह शुगर के एब्रैज की जानकारी भी यही मिलेगी और इसके लिए भी लखनऊ या किसी अन्य बड़े शहर में नहीं भागना पड़ेगा। वहीं एक्ट्रोलाइट एनालाइजर के जरिये शरीर में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड की मात्रा का भी पता चल सकेगा। सेल काउंटर पर हीमोग्लोबिन, एलटीसी, डीएलसी और प्लेटलेट्स की भी जांच हो रही है।
---------
इन मशीनों से हो रही जांच
बायो कैमिस्ट्री फुली आटो एनालाइजर
बायो कैमिस्ट्री सेमी आटोएनालाइजर
एचबी-ए-वन सी एनालाइजर
एक्ट्रोलाइट एनालाइजर
-------
ऐसे देख सकेंगे मोबाइल पर ऑनलाइन जांच रिपोर्ट
पैथोलॉजी से मरीज के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज आएगा। उसमें मरीज की पंजीकृत संख्या और वेबसाइड लिंक होगा। इस पर क्लिक करने पर पीओटीसी मेडिकल सर्विसेज वेबसाइड खुल जाएगी और इसमें जिला सलेक्ट करने के बाद अस्पताल और पंजीकरण नंबर व पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करने से जांच रिपोर्ट आपके सामने होगी।
--------
अभी तक लोगों को किडनी, लिवर आदि की जांच के लिए जिले से बाहर व प्राइवेट पैथोलॉजी भागना पड़ता था, जहां उन्हें अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब जिला अस्पताल में मशीनें स्थापित हो जाने से यह सारी जांच नि:शुल्क हो रही हैं।
डॉ. शबाहत, पैथोलॉजी प्रभारी