{"_id":"60047ec48ebc3e2f2338a582","slug":"fraud-case-shahjahanpur-news-bly4341205199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में सोना देने के नाम पर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते में सोना देने के नाम पर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। सस्ते में सोना देने का लालच देकर ठगी और लूट करने वाले कई गिरोह पुवायां क्षेत्र में सक्रिय हैं। पुवायां के पसियाखेड़ा के मोहसिन गैंग के लोग लखीमपुर, पीलीभीत तक ठगी को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने अब सफलता हासिल की है।
यहां बता दें कुछ वर्ष पहले मोहसिन गैंग ने जमीन में गड़ा सोना मिलने और उसे सस्ते में बेच देने के नाम पर लखनऊ के एक सिपाही और उसके पुत्र से दस लाख से अधिक की रकम लूट ली थी। इसमें सिंधौली क्षेत्र में तैनात यूपी-112 पुलिस के सिपाहियों की मिलीभगत पाए जाने पर सिपाहियों और गैंग के लोगों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद दिल्ली के कुछ लोगों से भी 12 लाख रुपये की ठगी की गई थी। 30 दिसंबर 2020 को पुवायां पुलिस और एसओजी टीम ने ऐसे ही गैंग का खुलासा कर 11 लाख रुपये के साथ पिता पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी सिंधौली के गांव खिरिया पाठक के रहने वाले थे।
पूरनपुर, सिंधौली के गांव खिरिया पाठक, पसियाखेड़ा आदि में कई लोग सस्ते में सोना बेचने के नाम पर लूट और ठगी करने वाले गैंग में शामिल हैं। जेल से छूटने के बाद गैंग के लोग फिर से यही काम शुरू कर देते हैं, क्योंकि इसमें एक ही बार में मोटी रकम हाथ लग जाती है और कई बार लुटे लोग पुलिस के पास शिकायत करने भी नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे देते हैं लूट और ठगी को अंजाम
पुवायां। गिरोह के लोग विभिन्न मोबाइल नंबरों पर कॉल करते हैं और खुद को बेहद गरीब बताते हुए कहते हैं कि उनको जमीन में दबा सोना मिला है, लेकिन गरीब होने के कारण वह सोना बेचने जाएंगे तो पकड़े जाएंगे। गैंग के लोग बेहद कम कीमत में सोना देने की बात कहकर लोगों को फंसाते है और चेक करने के लिए असली सोने का सिक्का, मोहर आदि दे देते हैं। संतुष्ट होने के बाद पार्टी को रकम के साथ बुलाया जाता है और उनको धमकी देकर रुपये छीन लिए जाते हैं।
कई मामलों में तो ठगों के कुछ साथी पुलिस की वर्दी में सोने का सौदा होते समय आ धमकते हैं और दोनों पक्षों को थाने ले जाने के नाम पर रुपये हड़प लेते हैं।