फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four smugglers arrested with five kilos of charas

बंडा में पांच किलो डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with five kilos of charas
बंडा में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : POWAYAN
बंडा। पुलिस ने पांच किलो 150 ग्राम चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाल से चरस लाकर फुटकर में बेचते थे। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को 28 मार्च की रात डेढ़ बजे सूचना मिली कि चार लोग भारी मात्रा में चरस लेकर बंडा क्षेत्र से निकलने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव ददिउरी के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद दो बाइकों से आ रहे चार लोगों को रोका गया।
विज्ञापन

दोनों बाइकों पर सवार लोगों ने अपना नाम जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव शेरपुर कलां निवासी आरिफ नूर उर्फ हरी मिर्च, बंडा के गांव नरेंद्रापुर निवासी निरंजनलाल, पूरनपुर के गांव टंडोला निवासी शाबान अली उर्फ मिथुन और पूरनपुर के गांव दुधिया खुर्द निवासी फूलचंद्र बताया। तलाशी लेने पर आरिफ नूर के कब्जे से 1.845 किलो, निरजंनलाल के कब्जे से 1.425 किलो, शाबान अली के पास से 825 ग्राम और फूलचंद्र के पास से एक किलो 552 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

चारों अभियुक्तों के कब्जे से कुल पांच किलो 150 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग नेपाल से चरस लाकर पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं आदि में सप्लाई करते हैं। बरामद चरस को शाहजहांपुर में ही बेचा जाना था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। चारों के पास से पांच किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -एस. आनंद, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed