फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former President Ram Nath Kovind reached the ashram of Ramchandra Mission in Shahjahanpur

Shahjahanpur: रामचंद्र मिशन के आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संस्थापक को किया नमन

Fri, 20 Sep 2024 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शाहजहांपुर के हरदोई बाईपास स्थित रामचंद्र मिशन आश्रम में पहुंचे। उन्होंने रामचंद्र बाबू जी की साधना स्थली पर नमन किया। इस दौरान आश्रम के लोगों से बातचीत की। 

विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind reached the ashram of Ramchandra Mission in Shahjahanpur
रामचंद्र मिशन आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शाहजहांपुर के श्री रामचंद्र मिशन आश्रम पहुंचे। उन्होंने मिशन के संस्थापक रामचंद्र बाबू जी की समाधि पर नमन किया। लखनऊ एयरपोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति हरदोई बाईपास स्थित आश्रम में पहुंचे। आश्रम में रुकने के बाद शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित रामचंद्र महाराज बाबूजी के साधना स्थल पहुंचे। उन्होंने बाबू जी के जीवन के बारे में लोगों से बात की। 

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से पूछा कि किसने बाबूजी से मुलाकात की थी? इस पर आवास के पास में रहने वाले शोभा ने कहा कि उनकी अक्सर बाबूजी से मुलाकात होती थी। उनके बच्चों को वो चाट खिलाया करते थे। इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि बाबूजी रुपये का इस्तेमाल बहुत सोचकर करते थे। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यासियों के लिए यह स्थान तीर्थस्थल है। उन्होंने अभ्यासियों के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी साथ रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed