फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following several candidates in Jetpur prescription filled

जैतीपुर ब्लाक में कई उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Mon, 23 Nov 2015 10:49 PM IST
खेड़ा बझेड़ा।
खेड़ा बझेड़ा। Updated Mon, 23 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Following several candidates in Jetpur prescription filled
ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु तीसरे चरण के लिए जैतीपुर में दिनभर चले नामांकन में कुल कई परचे दाखिल हुए। पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में ब्लाक की सात न्याय पंचायतों खेड़ा रठ, मरेना, सुरजुपुर, कंकलिया धर्मपुर, जौरा, गढिय़ा रंगीन एवं शंकरपुर पिटराहाई की 62 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान व पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार सुबह से शाम पांच बजे तक नामांकन का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे से ही ब्लाक प्रांगण में भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई। तमाम प्रत्याशियों की जमानत राशि बैंक में जमा नहीं हो पाई थी एवं अनेकों उम्मीदवारों को जिला पंचायत की नोड्यूज रसीद व ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की नोड्यूज पाने की लंबी कतारें लगी रहीं, जो उम्मीदवार ज्योतिषियों से नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाकर आए थे उन्हें भीड़ में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम उम्मीदवार निहित मुहूर्त पर अपना नामांकन नहीं कर सके तो कई एक लोग मुहूर्त के लिए विलंब करते रहे। क्षेत्र के तमाम प्रत्याशी ट्रैक्टर व गाड़ियों से भीड़-भाड़ के साथ आए। एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धा में जैतीपुर में गाड़ियों व ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैरीकेडिंग कर सारे वाहनों को कस्बे के बाहर ही रोक दिया गया। वहीं वकीलों ने भी कुर्सी टेबल लगाकर अपना बाजार सजा रखा था। इससे आने वाले उम्मीदवारों से अच्छी कमाई की। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह एसआई राजकुमार नैन, संजय शुक्ला दो महिला सिपाहियों सहित फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed