{"_id":"61f6a25509b5ce4e960ddca6","slug":"fog-in-morning-but-comfort-from-sunlight-shahjahanpur-news-bly4739492100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरा से बनी रही ठिठुरन, धूप ने सर्दी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरा से बनी रही ठिठुरन, धूप ने सर्दी से दिलाई राहत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शाम से बादल छाने और रात में कोहरा-पाला गिरने के कारण रविवार को सुबह खासी ठिठुरन रही, लेकिन बाद में धूप निकलने से जनजीवन को सर्दी से राहत मिल गई। हालांकि, रात में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह सूर्योदय से पहले तक कोहरा बना रहने के बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी 2.3 डिग्री बढ़कर 21.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन इस दौरान उत्तर पश्चिम दिशा की हवा शीतलहर झोंकों में बदल कर सर्दी का अहसास कराती रही।
वातावरण में नमी की अधिकता होने से पहाड़ों से आ रही हवाएं शीतलहर में बदलने से गत तीन दिन से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। बीती शाम तक बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस मिलीबार अधिक बना रहने से रात में हवा चली तो बीते दिन न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री के निचले स्तर पर आ गया। रात में वायुदाब में कमी आने के साथ बादल छाने शुरू हो गए। इससे वातावरण में थोड़ी उमस हुई, लेकिन सुबह तक कोहरा छा जाने से सर्दी और ठिठुरन बनी रही।
रविवार को सूर्योदय के बाद कोहरे की चादर हल्की पड़ी तो आठ बजे तक धूप जमीन पर उतर आई, लेकिन उस पर ठंडी हवा इतनी हावी रही कि दिन में दस बजे के बाद ही धूप में हल्की गरमाहट आई। मौसम सुधरने के साथ ही जनजीवन पटरी पर लौटने लगा। रविवार के अवकाश का लाभ उठाने को लोग खरीदारी को बाहर निकले तो बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार वायुदाब में शाम को आई कमी के कारण सोमवार को शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सुबह से कोहरा और बादल छाए रहने के कारण सर्दी से निजात मिलने के कोई आसार नहीं हैं।