{"_id":"648e501b80c6a061a002e234","slug":"five-year-old-son-dies-by-drowning-in-ramganga-river-during-father-funeral-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता के अंतिम संस्कार में बेटे की मौत: रामगंगा में डूब गया पांच साल का ऋतिक, खबर सुनकर मां हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के अंतिम संस्कार में बेटे की मौत: रामगंगा में डूब गया पांच साल का ऋतिक, खबर सुनकर मां हुई बेहोश
Sun, 18 Jun 2023 06:04 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jun 2023 06:04 AM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार को दिल झकझोर देने वाली घटना घटित हुई। यहां रामगंगा घाट पर पिता के अंतिम संस्कार में आया पांच साल का बेटा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ऋतिक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया पांच साल का बेटा ऋतिक रामगंगा नदी में डूब गया। जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति के बाद बेटे की मौत की खबर पाकर मां बदहवास हो गई।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुमुकापुर निवासी प्रमोद शर्मा वर्षों से नगर के वार्ड अंगदनगर में परिवार के साथ रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे प्रमोद (38) को शुक्रवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए। जहां देर रात उनकी मौत हो गई। शनिवार को उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कोला के रामगंगा घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

दोपहर डेढ़ बजे हुआ हादसा
मुखाग्नि के लिए उनके बड़े बेटे दस वर्षीय हिमांशु को ले जाया गया। गंगा घाट जा रही ट्रॉली पर प्रमोद का छोटा बेटा ऋतिक भी बैठ लिया। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अंतिम संस्कार के बाद अन्य लोगों के साथ ऋतिक भी नदी में घुसकर नहाने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
इस बीच उसका पैर फिसला और वह डूबने लगा। वहीं नहा रहे ऋतिक के रिश्तेदार काली और सिमरन ने उसे बचाने का प्रयास किया। वे गहराई में जा पहुंचे और अपना संतुलन खो बैठे। तभी वहां मौजूद तीन मछुआरों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगेतर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। एक ही दिन में पति और बेटे को खोने वाली ममता सुध-बुध खो बैठी है। परिजन उसे किसी तरह संभाल रहे थे। जिस घाट पर पिता का अंतिम संस्कार हुआ, उसी घाट पर बेटे को भी दफना दिया गया।
गश खाकर गिरी मां
इस दौरान ऋतिक बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में उसे बाइक से जलालाबाद सीएचसी लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति के बाद बेटे की मौत की खबर मां ममता गश खाकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला।ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगेतर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन