फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five stores , two lakh stolen

पांच दुकानों से दो लाख रुपए का सामान चोरी

Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात चोरों ने गांव संजयनगर कालोनी में पांच दुकानों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। संजयनगर कालोनी में गांव गुलौली के आनंद कुमार की दीक्षा मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर डेढ़ हजार की नगदी और लगभग 40 हजार रुपए कीमत की दवाएं चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में स्थित गांव बाजारपुर बहेड़ा के धर्मेंद्र कुमार की किराना दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार की नगदी और 50 हजार रुपए का किराने का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव गुलौली के रातरतन की साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने गांव नवलपुर के बादशाह सिंह की बाइक स्पेयर पार्टस की दुकान के ताले तोड़कर लगभग 25 हजार रुपए और आंचल त्रिपाठी की खाद की दुकान का ताला तोड़कर छह हजार की नगदी सहित लगभग 40 हजार रुपए कीमत की कीटनाशक दवाएं चोरी कर लीं। शुक्रवार सुबह लोग दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चल सका। एक साथ पांच दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया। सूचना पाकर दरोगा गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जल्द हो चोरी की घटनाओं का खुलासा
 गांव संजयनगर कालोनी में चोरी की जानकारी पाकर भाजपा नेता राजवीर सिंह कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। राजवीर सिंह ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आई हुई है, व्यापारी चोरी की घटनाओं से बेहद परेशान हैं। चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं और चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed