{"_id":"6262e1cc5ea56b20397981ff","slug":"five-people-involved-in-illegal-liquor-business-surrender-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई का डर: साहब! हम अवैध शराब का कारोबार नहीं करेंगे, पर्चे हाथ में लेकर थाने पहुंचे पांच लोग, कई मुकदमें हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई का डर: साहब! हम अवैध शराब का कारोबार नहीं करेंगे, पर्चे हाथ में लेकर थाने पहुंचे पांच लोग, कई मुकदमें हैं दर्ज
Fri, 22 Apr 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:41 PM IST
सार
शाहजहांपुर के गांव मैनिया मंडनपुर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू, चमन सिंह, कश्मीर सिंह, रोशन सिंह और देशराज सिंह शुक्रवार शाम को खुटार थाने पहुंचे। सभी अपने-अपने हाथ में अवैध शराब का कारोबार नहीं करने के पर्चे लेकर थाने के अंदर पहुंचे। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब! मैं अवैध शराब का कारोबार या कोई अन्य गलत कार्य नहीं करूंगा। ऐसे पर्चे लेकर शाहजहांपुर के गांव मैनिया के पांच लोग खुटार थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। पांचों लोगों पर अवैध शराब का कारोबार में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ कारोबार पुलिस अभियान चला रही है। गांव मैनिया मंडनपुर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू, चमन सिंह, कश्मीर सिंह, रोशन सिंह और देशराज सिंह शुक्रवार शाम को खुटार थाने पहुंचे। सभी अपने-अपने हाथ में अवैध शराब का कारोबार नहीं करने के साथ ही कोई अन्य गलत कार्य नहीं करने की शपथ लेने के पर्चे लेकर थाने के अंदर पहुंचे। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
उन लोगों ने कहा कि वे लोग योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मेहनत करके अपने परिवार की गुजर बसर करेंगे। इसके बाद थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के साथ ही कोई अन्य भी गलत कार्य किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन