फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fishermen will face fines: Chairman

गंदगी करने वालों पर लगेगा जुर्माना: चेयरमैन

Thu, 30 Mar 2017 12:47 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में प्रयाग नारायण स्मृति धर्मशाला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुई बैठक में चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता ने कहा है कि गंदगी करने वालों पर अब जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने दुकानदारों को बताया कि देश को साफ-सुथरा बनाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, वह अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। केंद्र सरकार ने इसमें देश के 4041 नगरों की आधारभूत संरचना, सड़कें और पैदल मार्ग की साफ.-सफाई का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत दो अक्तूूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन नई दिल्ली में राजघाट से की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान की शुरूआत के दिन प्रधानमंत्री ने कला, खेल और साहित्य जगत से जुड़ी नौ हस्तियों को अभियान में नामित कर उन्हें इस मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। स्कूल-कॉलेजों ने भी अपने तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता अभियान को गति देने में सहयोग किया था। उन्होंने कहा कि लोग अपनी दुकानों और घरों में सफाई के बाद कूड़ा सड़क पर पेंक देते हैं। कोई भी उसे डस्टबिन में नहीं डालता है। अब ऐसा नहीं होगा। सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले पर पहली बार 250 रुपये का जुर्माना लगेगा। दुबारा गलती करने पर 500 रुपये वसूले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में चेयरमैन ने सभी  को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता, अमित वाजपेयी, सभासद दुर्गेश सक्सेना, राजेश सक्सेना, दिनेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed