फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire on a short circuit, three people scorched

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लोग झुलसे

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire on a short circuit, three people scorched
आग - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
दुकान में अवैध रूप से रखे डीजल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान स्वामी और उसके बेटेे समेत तीन लोग झुलस गए। अग्निकांड में दुकान में रखी एक लाख की नकदी सहित तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हरनहाई के नन्हेलाल गुप्ता की गांव में रोजमर्रा के सामान की दुकान है। नन्हेलाल दुकान में किराने के सामान के अलावा कॉपी, किताबें, सिंचाई के लिए प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के पाइप, जनरल स्टोर का सामान भी रखते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि दुकान में डीजल और गैस सिलेंडर भी रखे रहते हैं। शुक्रवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

  दुकान से आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में गांव के लोगों ने हिम्मत कर आग बुझानी शुरू की। कई घंटे की मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान स्वामी नन्हेलाल, उनका 15 वर्षीय पुत्र विनय और दुकान पर पाइप वापस करने आए गांव चांदपुर के अजय गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। नन्हेलाल और विनय को मैलानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय गुप्ता को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नन्हेलाल ने बताया कि उनके मकान का निर्माण चल रहा है, जिस कारण घर का सारा सामान भी दुकान में रखा हुआ था। आग से दुकान में रखी एक लाख की नकदी सहित तीन लाख का सामान जल गया। उन्होंने बताया कि दुकान मेें घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर और डीजल खेती के काम के लिए रखा था। 


पुलिस के पहुंचने से पहले ही हटा दिया जला सामान
खुटार। आग लगने की जानकारी पाकर खुटार थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दुकान से जला और संदिग्ध सामान हटाकर सफाई कर दी गई। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि हरनहाई में आग की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed