{"_id":"602d65a08ebc3ee96959a876","slug":"fire-case-shahjahanpur-news-bly4376190142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर के घर लगी आग, संपत्ति जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटर के घर लगी आग, संपत्ति जली
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक पेंटर के घर अचानक आग लग जाने से नकदी, पेंट जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पेंटर ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहर लगाई है।
गांव कल्यानपुर धरमाई निवासी जयकरन लाल पेंटर हैं। वह बुधवार को ही 30 हजार रुपये का पेंट खरीद कर लाए थे। शाम को अज्ञात कारणों से उनके झोंपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। घर में रखे पेंट में आग लग जाने के कारण ऊंची लपटें उठने लगीं और किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। काफी देर बाद पेंट जल जाने पर आग का प्रकोप कम होने पर गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
जयकरन के अनुसार आग से 30 हजार रुपये का पेंट, दस हजार रुपये और तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों की बमुश्किल जान बच सकी। जयकरन ने बताया कि दस हजार रुपये उसने दवा के लिए रखे थे। वह बृहस्पतिवार को दवा लेने को जाने को था, लेकिन इससे पहले ही आग लग गई और रुपये जल गए। जयकरन ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।