फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire by gun

सहेलियों संग खेत पर जा रही किशोरी के सिर में अचानक लगी गोली, गोली कहां से चली पता नहीं

Thu, 16 Jan 2020 09:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
fire by gun
जैतीपुर में युवती सलोनी को गोली लगने वाले स्थल पर खड़े ग्रामीण । - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। सहेलियों के साथ बथुआ तोड़ने खेत पर जा रही एक किशोरी के सिर में अचानक गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम छानबीन में पता चला कि गोली पड़ोस के छेदा पट्टी गांव से चलाई गई थी। गोली किसने और क्यों चलाई थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के माड़र गांव की चार सहेलियां बुधवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर बथुआ तोड़ने जा रही थीं, इनमें 14 साल की सलोनी, उसकी चचेरी बहन शिवानी और पड़ोस में रहने वाली मेनका और ज्योति थीं। ग्रामीणों के मुताबिक चारो लड़कियां गांव से कुछ दूर पहुंची होंगी। तभी अचानक फायर की आवाज सुनाई दी। सलोनी चिल्लाती हुई जमीन पर गिर गई। बाकी तीनों लड़कियों ने देखा तो सलोनी के सिर से खून बह रहा था, जिससे तीनों घबरा गईं। वहीं घटना स्थल के पास उसी गांव की अंजलि उपले पाथ रही थी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गई। लड़कियों के शोर मचाने पर सलोनी के पिता सुरेश सिंह और अन्य परिजन गांववालों के साथ वहां पहुंच गए। फौरन सलोनी को उठाकर जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर किशोरी के गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस पहले घटना स्थल पर गई और फिर जिला अस्पताल जाकर घायल किशोरी व उसके परिजन से पूछताछ की। हालांकि पिता सुरेश ने किसी से रंजिश होने की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन

पड़ोस के गांव छेदा पट्टी में रोजाना होती है फायरिंग
जैतीपुर। माड़र से महज तीन सौ मीटर दूरी पर छेदा पट्टी गांव है। ग्रामीणों के मुताबिक यादव बाहुल्य छेदा पट्टी गांव में आए दिन फायरिंग होती है। मंगलवार रात भी करीब 10 राउंड गोलियां चलीं। बुधवार दोपहर तक पांच फायर हुए। सलोनी को गोली लगने के बाद से शाम तक कोई फायर की आवाज नहीं हुई। ग्रामीणों को शक है कि सुबह से जो पांचवां फायर छेदा पट्टी की तरफ से आया वहीं सलोनी को लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब के लिए कुख्यात है इलाका
कटरी का यह इलाके कच्ची शराब के धंधे के लिए कुख्यात माना जाता है। बताते हैं कि यहां बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तोड़कर बेची जाती है। आसपास के इलाके में रहने वाले लोग भी हमेशा शराब के नशे में चूर रहते हैं और इसी शौक में रोजाना फायरिंग करना आम बात है। बुधवार दोपहर सलोनी को जो गोली लगी वह भी शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए चलाई गई थी। सलोनी को गोली लगने की जानकारी जब हुड़दंगियों तक पहुंची तो उन्होंने फायरिंग बंद कर दी।

पुलिस भी इस इलाके में घुसने है कतराती
कटरी के बीहड़ में बसे इन गांवों में पुलिस भी जल्दी घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि शैक्षिक रूप से बेहद पिछड़े इस इलाके में अधिकतर घरों में अवैध असलाह हैं और ये लोग फायरिंग करने में जरा भी नहीं कतराते। दूसरा यह इलाके थाने से करीब 10-12 किलोमीटर दूर है। आसपास में कोई पुलिस चौकी भी नहीं है। ऐसे में पुलिस भी इस इलाके में तभी जाती है जब कोई बड़ी वारदात होती है। छुटपुट मामलों में पुलिस यहां जाने से अक्सर बचती है।
एक लड़की के गोली लगने की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
- दिलीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष जैतीपुर

सलोनी के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस।

सलोनी के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : SHAHJAHANPUR

 

गोली से घायल सलोनी जिला अस्पताल में भर्ती ।

गोली से घायल सलोनी जिला अस्पताल में भर्ती ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed