फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fire accident

गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sat, 20 Nov 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
fire accident
जलालाबाद में आग लगने से गोदाम में जल पड़ा सामान। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी गौरव फर्रुखाबाद हाईवे पर अंडा व परचूनी के सामान का अलग-अलग ठेला लगाते हैं। अंडे के ठेले के लिए उसने एक लड़का लगा रखा है। इसी हाईवे पर शुक्ला मार्केट में गौरव ने सामान रखने के लिए गोदाम किराए पर ले रखा है। बृहस्पतिवार शाम को सामान गोदाम में बंद करके घर चले गए। शुक्रवार सुबह वहां पहुंचे एक दुकानदार ने उसके गोदाम से धुआं उठता देखकर गौरव को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में फायरकर्मी भी आ गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग शांत होने पर दुकान का शटर खोला गया, लेकिन तब तक उसमें पूरा सामान जल चुका था। गौरव के अनुसार गोदाम में पांच हजार की नकदी के अलावा अंडा व परचून का सामान आग में जल गया। गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। गौरव के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed