फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fir

चोरी से पेड़ काटे जाने की शिकायत करने वाले पर ही दर्ज कर दी रिपोर्ट

Tue, 31 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir
पुवायां। खुटार के गांव महोलिया वीरान में सरकारी भूमि पर खड़े सागौन के पेड़ चोरी से काटने की शिकायत करने वाले पर ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस कह रही है कि एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि एसडीएम ने ऐसा कोई आदेश देने का इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव महोलिया वीरान में ग्रामसभा की जमीन पर खड़े सागौन के पेड़ जुलाई में चोरी से काट लिए थे। गांव हरीपुर के लखविंदर सिंह ने प्रधान गुरमेज सिंह, वन विभाग और पुलिस से शिकायत की थी और सरकारी संपत्ति गायब करने की जांच की मांग की थी। लखविंदर सिंह ने विवाद होने पर एक एनसीआर भी दर्ज कराई थी, बाद में राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन

अब खुटार पुलिस ने महोलिया वीरान के प्रधान गुरमेज सिंह की ओर से शिकायत करने वाले लखविंदर सिंह और पोस्टमैन अजय शर्मा पर ही रिपोर्ट दर्ज कर दी है। लखविंदर सिंह और अजय शर्मा ने बताया कि वह अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। विवेचक दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि थाना दिवस में एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। इसके बाद मुझे विवेचना मिली है। जांच की जा रही हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामानंद मिश्रा ने बताया कि थाना दिवस में एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने थाना दिवस में कोई तहरीर नहीं दी है। एसडीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग भी मैंने नहीं की है। रिपोर्ट किस आधार पर हुई है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लखविंदर सिंह ने ही मुझे पेड़ कटने की सूचना दी थी।

गुरमेज सिंह प्रधान, गांवसभा महोलिया वीरान खुटार
इस तरह का कोई मामला मेरे पास नहीं आया और मैंने इस तरह का कोई आदेश नहीं किया है। अगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के पीछे मेरा नाम ले रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed