फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR registered for trespassing and attacking with a spear.

Shahjahanpur News: घर में घुसकर भाले से हमला करने पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for trespassing and attacking with a spear.
तिलहर। बरहा मोहब्बतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी ममता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे राजवीर सिंह, वैभव सिंह और उनके साथ आए कई अन्य अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान वैभव ने भाले से उनके पति मुकेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे मुकेश के भाई वीरपाल, अंगने समेत अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी, लोहे की रॉड, भाला, कांता और बांका से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि ममता की तहरीर पर राजवीर सिंह, वैभव सिंह व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed