फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   FIR filed against animal cruelty

पशु क्रूरता के मामले में कोटेदार सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against animal cruelty
गॉव सरेली में ट्राली में बांध कर डाले गए पशु - फोटो : AMAR UJALA
खुटार (शाहजहांपुर )। स्कूल में बंधक बनाकर ग्रामीणों के संग गाय बैलों को क्रूरतापूर्वक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार रात 8:30 बजे के करीब गो रक्षा दल अध्यक्ष सचिन मिश्रा को सूचना मिली कि गांव सरेली में कुछ लोगों ने गोवंश पशुओं को बंधक बना रखा है और वह लोग गोवंशीय पशुओं को एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पैर और मुंह बांधकर क्रूरता पूर्वक ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष कमल दीक्षित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अवनीश मिश्र के साथ मौके पर पहुंचे तो सरेली गांव का कोटेदार महेंद्र कुमार अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ सरकारी स्कूल में बंधक बनाई गई गाय बैलों को क्रूरता पूर्वक पैर, मुंह बांधकर अपने मकान के सामने खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहा था।
विज्ञापन
गोरक्षा दल अध्यक्ष और उनके साथियों के टोकने पर वह सभी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सचिन ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली में बंधे पड़े गाय बैलों को पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बंधन मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर मिले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाई। पुलिस ने गांव के कोटेदार कुछ अन्य लोगों की तलाश भी की। गौ रक्षा दल अध्यक्ष ने सभी लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed