फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Finished by pressing iron sheet

पुल के टूटे पटलों पर नहीं दिया ध्यान...लोहे की चादर को दबाकर पूरा किया काम

Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Finished by pressing iron sheet
पुवायां। भैंसी नदी के पुल के बेहद जर्जर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी खानापूरी कर चुप्पी साध लेते हैं। एसडीएम ने एनएचएआई को पुल की मरम्मत के लिए पत्र जारी किया तो पुल पर पड़ी लोहे की चादर को एक तरफ सीमेंट और मौरंग से दबा दिया है, लेकिन पुल के टूटे लकड़ी के पटलों पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर पुवायां-खुटार के बीच भैंसी नदी का पुल अंग्रेजों के जमाने का है। ईंटों के पिलर पर लोहे के एंगिल के ऊपर लकड़ी के पटले पड़े हैं। पटलों के ऊपर लोहे की एक चारद डली है। उसके ऊपर से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। लगभग दस वर्ष पहले ही पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल तक सीधे जाने वाले हाईवे के इस पुल की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक दशा नहीं सुधरी है।
विज्ञापन

पुल पर पड़े लकड़ी के कई पटले टूट गए हैं। पुवायां के थाना प्रभारी की आख्या पर एसडीएम कोर्ट में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बरेली पर एक वाद भी विचाराधीन है। 26 फरवरी को एसडीएम ने एनएचएआई बरेली के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पुल की मरम्मत कराने को कहा था। मरम्मत के नाम पर सीमेंट, मौरंग डालकर चादर को दबा दिया गया है, लेकिन लकड़ी के पटले नहीं बदले गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई को इस संबंध में पत्र भेजा है और उनसे मुकदमे में भी पक्ष रखने को कहा गया है। अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है। - सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed