{"_id":"5e3b0f898ebc3ee60618a7b0","slug":"fingar-shahjahanpur-news-bly3947444172","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंगलियों की छाप से निकाल सकेंगे बैंक खाते से पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उंगलियों की छाप से निकाल सकेंगे बैंक खाते से पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अब उंगलियों की छाप से ही बैंक खाते से रुपया निकाला जा सकेगा। नकदी निकालने के लिए खाताधारकों को पासबुक लेकर जाने और फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकेगा। यह संभव होगा केंद्र सरकार व देश की सबसे बड़ी डाक सेवा इंडिया पोस्ट के माध्यम से, जो आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम सेवा को शुरू करने जा रही है।
मंडल के अधीक्षक डाकघर देवेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक किसानों व ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सुविधाओं सुलभ बनाने के लिए लागत कम करके वित्तीय समावेशन का विस्तार कर रहा है। जिसके तहत डाक विभाग सात फरवरी को आईपीपीबी मेगा लॉगिन दिवस मनाएगा, इसमें हर डाक घर को आईपीपीबी के कम से कम 100 खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सीनियर मैनेजर मयंक गुप्ता ने बताया कि जिले में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के करीब 22 हजार खाते खुले हैं। 1.5 हजार से ज्यादा लोगों ने घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से धनराशि का लेनदेन किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से तमाम सरकारी योजनाओं में सहायता राशि लाभार्थियों को उनके घर पर प्रदान की जा रही है, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धावस्था योजना, किसान सम्मान निधि के लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आईपीपीबी न सिर्फ अपने खातों से बल्कि अन्य बैंकों के आधार लिंक्ड खातों से भी ग्राहकों को धनराशि आहरित करने की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसे आधार एटीएम का नाम दिया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाने के लिए बस अपने आधार और मोबाइल नंबर के साथ किसी भी डाकघरों, पोस्टमैन या ग्रामीण डाकसेवक से संपर्क किया जा सकता है।