फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   filling stations will be close

12 को बंद रहेंगे जिले के पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन

Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
filling stations will be close
12 को बंद रहेंगे जिले के पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन
पेट्रोलियम उत्पादों पर लागू वैट की दरें कम नहीं किए जाने और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा से सरकारी तंत्र की उदासीनता आदि मुद्दों के विरोध में जिले के पेट्रोलियम फिलिंग स्टेशन 12 मई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बुधवार को एक होटल में हुई बैठक में एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर पेट्रोल पंपों की बंदी को सफल बनाने का निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके कपूर ने कहा कि जिले के सभी 126 पेट्रोलियम पंपों के संचालक बंदी में शामिल होकर नेतृत्व को मजबूत साबित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदी अवधि में जन सामान्य को पेट्रोल-डीजल सुलभ नहीं होगा, लेकिन मरीजों को ले जा रहीं एंबुलेंस और शव वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। कपूर ने कहा कि उपरोक्त मुद्दों समेत चुनाव में आपूर्ति किए गए डीजल-पेट्रोल की बकाया धनराशि के बारे में प्रांतीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से वार्ता को समय लेने को प्रयासरत है। 
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था की अधिशासी समिति ने सभी पंप संचालको को शपथ दिलाई कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे कि कोई बदनामी हो और अधिकारियों को उत्पीड़न करने का मौका मिले। बैठक में रमेश पांडेय, नरेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, दलजीत सिंह माटा, संजय शर्मा, शिवबल सिंह, राजेश कपूर, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed